दिल्ली के मेयर चुनाव में गजब का सियासी ड्रामा चल रहा है. महीने भर में तीसरी बार हंगामे के चलते दिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव रद्द हुआ. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद बैठे हुए हैं और भाजपा के पार्षद हाथ जोड़कर हंगामा कर रहे हैं. दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे पर बेईमानी और पार्षद तोड़ने का आरोप लगाया है. इस हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई और एक बार फिर चुनाव के लिए 15 दिन के बाद की नई तारीख मिलेगी. इस 'तारीख पे तारीख' और हंगामे वाले खेल के बीच जनता पूछ रही है कि ये चल क्या रहा है. दिल्ली में हो क्या रहा है. मेयर का चुनाव हुए और नतीजा आए महिना भर हो गया तो आखिर आज तक मेयर चुना क्यों नहीं गया. इन सारे सवालों के जवाब और भसड़ की वजह सिलसिलेवार तरीके से इस वीडियो में हम समझाएंगे.
MCD चुनाव के महीने भर बाद भी दिल्ली को मेयर क्यों नहीं मिल रहा?
इस बार भी हंगामे की वजह से पीठासीन अधिकारी ने महापौर का चुनाव कराए बिना कार्यवाही स्थगित कर दी थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















