गलवान में हिंसक झड़प के बाद RIC की मीटिंग में क्या बोले एस. जयशंकर?
रूस, इंडिया और चीन के बीच हर साल होती है RIC की मीटिंग.
Advertisement
RIC. रूस, इंडिया और चाइना. तीनों देशों के विदेश मंत्रियों की 23 जून को एक बैठक हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए. ये मीटिंग ऐसे वक्त पर हुई जब भारत और चीन के बीच तनाव पसरा हुआ है. 15 जून को गलवान घाटी में हुई लड़ाई के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. हालांकि, वो बैठक में शामिल हुए. तीनों देशों के बीच कोरोना वायरस समेत कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. इस बार रूस ने इस मीट को होस्ट किया था. हर साल होती है. चीन की तरफ से उनके विदेश मंत्री वांग यी मीटिंग में शामिल हुए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















