The Lallantop
Logo

ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो लड़कियों ने जान देने से पहले क्या खुलासा कर दिया?

पुलिस ने बताया कि दोनों ने कथित नोट में सुसाइड के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो बहनों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. दोनों ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहती थीं. आगरा पुलिस ने बताया कि डेड बॉडी के पास मिले नोट में संस्था के चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है. उन पर 25 लाख रुपये हड़पने, धोखा देने और परेशान करने के आरोप हैं. नोट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह जेल में डालने का अनुरोध किया गया है. बता दें, ब्रह्माकुमारी एक आध्यात्मिक संस्था है. संस्था का दावा है कि वो 110 देशों में काम करती है. संस्था के जरिये लोगों को अध्यात्म की तरफ मोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement