पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मुर्शिदाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित रूप से उसका ब्वॉयफ्रेंड था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार, 2 मई की शाम की है. आरोपी का नाम सुशांत चौधरी है. उसने बहरमपुर की एक गली में लड़की को बेरहमी से पीटा और चाकू से हमला किया. जब आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने बंदूक निकालकर फायरिंग करने की धमकी दी. बाद में वहां खड़े लोगों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. देखें वीडियो.
मुर्शिदाबाद में कॉलेज छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ़्तार, विपक्ष ने ममता पर निशाना साधा
घटना सोमवार, 2 मई की शाम की है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















