The Lallantop
Logo

UPSSSC की कई भर्तियों को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, 8 सालों से कहां अटकी है प्रक्रिया?

UPSSSC की कई भर्तियां अभी भी पूरी नहीं हो पाई हैं. कुछ इंटरव्यू स्टेज पर अटकी हैं. कुछ का अंतिम परिणाम लंबित हैं. तो ज्यादातर भर्ती परीक्षाओं का पेपर ही नहीं हुआ है.

Advertisement

10 जुलाई 2024. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 7 हजार 720 नियुक्ति पत्र बांटे. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अंतर्गत होने वाली लेखपाल भर्ती में सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को ये पत्र दिए गए. अगले दिन 11 जुलाई को आयोग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार के इस्तीफे की खबर आई. साथ ही सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हुई. लिस्ट में आयोग द्वारा कराई जाने वाली लंबित भर्तियों (UPSSSC pending vacancies) का ब्योरा है. साथ ही ये भी बताया गया है कि किस पोस्ट में कितने पदों पर भर्ती लटकी है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement