खुद को ब्लॉगर बताने वाले शख्स बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वो एक फ्लाइट में सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है और दूसरे में उत्तराखंड में सड़क पर शराब पीते हुए. उत्तराखंड पुलिस ने कटारिया के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. फ्लाइट में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. एक तरफ जहां बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कटारिया का कहना है कि ये वीडियो भारत का नहीं है. कटारिया ने न्यूज 18 को बताया कि ये वीडियो विदेश में शूट किया गया था और उसने इसे अपनी बायोपिक के लिए शूट करवाया था. बॉबी का कहना है कि 2024 में उनकी बायोपिक आएगी. देखिए वीडियो.
बीच सड़क शराब वाले वीडियो के बाद बॉबी कटारिया स्मोकिंग करते हुए फंसे
फ्लाइट में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















