The Lallantop
Logo

देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 158 पहुंचे, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति

राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन संक्रमण के 22 मामले सामने आ चुके हैं.

Advertisement

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. रविवार, 19 दिसंबर को ओमिक्रॉन के कुल मामले 158 पहुंच गए, जिसमें सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति महाराष्ट्र (Maharashtra) की बनी हुई है. महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 6 नए केस मिलने के बाद अब कुल 54 मामले हो गए हैं. वहीं राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी ओमिक्रॉन संक्रमण के 22 मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में रविवार को कोरोना के 107 मामले सामने आए, जो बीते 6 महीने में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना के 6,563 नए मामले सामने आए हैं और 132 मरीजों की मौत हुई है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement