तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार, 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी और सेना के अन्य अधिकारियों की जान चली गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज चल रहा है. इस हादसे में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत का परिवार सेना से जुड़ा रहा है. जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च, 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी में एक गढ़वाली परिवार में हुआ था. बिपिन रावत ने 1978 में आर्मी जॉइन की थी और उन्होंने सेना में एक लेफ्टिनेंट होने से लेकर देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तक का सफर तय किया. देखें वीडियो.
CDS बिपिन रावत अपने पिता की ही यूनिट में तैनात हुए थे, पिता और दादा भी सेना में थे
बिपिन रावत ने 1978 में आर्मी जॉइन की थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















