आज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि एनकाउंटर में मारा गया अरबाज 50 हजार रुपए का इनामी था. पुलिस के मुताबिक जब हमलावर उमेश पाल के पास पहुंचे तो गाड़ी अरबाज ही चला रहा था. अरबाज ने पहले शूटरों को उमेश पाल के कार के पहले उतारा, फिर तेजी से गाड़ी दूसरी तरफ लेकर आया. इसमें बैठकर शूटर वारदात के बाद फरार हुए थे. अरबाज हमले के वक्त कार से बाहर नहीं उतरा था. पुलिस को आज धूमनगंज थाने के नेहरू पार्क में उसके छिपने की जानकारी मिली थी. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पुलिस वहां पहुंची तो अरबाज ने गोली चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया. एनकाउंटर के दौरान धूमनगंज थाने के SHO के बांह में भी गोली लगी है. पुलिस ने अरबाज के पास एक पिस्टल और एक बिना नंबर की गाड़ी बरामद की है.
सुर्खियां: अतीक अहमद के खिलाफ उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को क्या बड़ा सबूत मिला?
पुलिस ने अरबाज के पास एक पिस्टल और एक बिना नंबर की गाड़ी बरामद की है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















