The Lallantop
Logo

सुर्खियां: पश्चिम बंगाल में बिना चुनाव लड़े कांग्रेस का सूपड़ा साफ कैसे हुआ?

बंगाल से कांग्रेस के एकमात्र सांसद ने भी छोड़ी पार्टी.

Advertisement

बंगाल के सगरदिघी के विधायक बायरन बिस्वास - जिन्हें बंगाल में बीड़ी बारों नाम से जाना जाता है - उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली है. आप पूछेंगे, विधायकों का एक पार्टी से दूसरी में जाना तो आम बात है. ये सुर्खी में क्यों है? इसलिए कि बिस्वास, राज्य में कांग्रेस पार्टी के एकमात्र विधायक थे. यानी अब बंगाल से कांग्रेस का ऑफ़िशियली सूपड़ा साफ़ हो चुका है. बायरों बिस्वास के पार्टी में शामिल होने के बाद, TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिस्वास को समझ आ गया कि केवल TMC ही राज्य में भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ सकती है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement