सिंघु बॉर्डर पर जहां किसानों का प्रदर्शन चल रहा है, वहां शुक्रवार, 15 अक्टूबर को एक शव मिला. 35 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. किसानों के विरोध प्रदर्शन के मुख्य मंच के पास युवक का शव बैरिकेड्स से लटका मिला. उसके हाथ कटे थे. संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि इस हत्या के पीछे निहंग सिख हैं. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ निहंग खड़े हैं. उनमें से एक कहता है कि पिछले दिनों आनंदपुर साहब में एक बंदा गुरु ग्रंथ साहिब के साथ बे’अदबी करके भाग गया था. वैसे ही, ये बंदा भी आया था, सिखों के भेष में था, कछेहरा पहना हुआ था. इसने गुरु ग्रंथ साहिब के साथ बे’अदबी करने की कोशिश की, लेकिन निहंगों ने इसको मौक़े पर ही पकड़ लिया और सज़ा दे दी. देखिए वीडियो.
सिंघु बॉर्डर पर युवक का शव मिला तो संयुक्त किसान मोर्चा ने क्या दावा किया?
नेताओं के साथ अन्य लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिली है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















