The Lallantop
Logo

सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार को मनाने की कांग्रेस ने पूरी कहानी बता दी

सोनिया गांधी ने डीके को भी बड़ी ताकत दे दी.

Advertisement

चार दिन की मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार डीके शिवकुमार मान गए. कर्नाटक से दिल्ली तक 100 घंटे चले मंथन के बाद सीएम के नाम पर मुहर लग गई. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार, 18 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने बताया कि सिद्धारमैया ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. वेणुगोपाल के मुताबिक राज्य में केवल एक ही डिप्टी सीएम होगा. इसके अलावा डीके शिवकुमार को एक और बड़ी ताकत दी गई है. वो 2024 तक कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे. यानी डीके शिवकुमार के पास अगले लोकसभा चुनाव तक पार्टी को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement