The Lallantop
Logo

शिवराज सिंह ने बच्चों से पूछा CM बनोगे? पीछे से दो मंत्रियों ने हाथ उठा लिया

शिवराज सिंह चौहान ने स्कूली बच्चों से बातचीत के दौरान पूछा कि बड़े होकर वो क्या बनना चाहेंगे.

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.घटना शनिवार, 29 अक्टूबर की है. इंदौर के अहिल्या आश्रम स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ‘सीएम राइज़’ परियोजना के तहत 69 स्कूलों के नए भवनों का वर्चुअल भूमिपूजन किया. इसी मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनसे पूछा कि बड़े होकर वो क्या बनना चाहेंगे. सीएम शिवराज सिंह  ने कहा कि जो  इंजीनियर बनना चाहता है वो हाथ खड़ा करे. फिर लॉयर बनने और साइंटिस्ट बनने को लेकर भी सवाल पूछे गए. और तब शिवराज सिंह ने वो सवाल पूछा -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"जो जो मुख्यमंत्री बनना चाहता है वो हाथ खड़ा करो."

इस सवाल पर कई बच्चों ने हाथ खड़े किए. पर उनके साथ साथ मंच पर मौजूद स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी खुद को रोक न सके. दोनों ने भी एक एक कर थोड़ा छिपाकर अपना हाथ उठा लिया. वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों मंत्रियों के सीएम बनने की इच्छा आखिरकार बाहर आ गई.

Advertisement

Advertisement