उत्तर प्रदेश में एक तरफ कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है तो दूसरी तरफ पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं. कई लोगों ने आपत्ति जताई है कि इतने बड़े स्वास्थ्य संकट के बीच चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोरोना काल में पंचायत चुनाव कराने के तरीकों को लेकर सख्त टिप्पणी की है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर चुनाव रुकवाने की मांग की गई है. इन सबके बीच यूपी पंचायत चुनाव में तैनात एक शिक्षक की तबीयत बिगड़ने के बाद मारे जाने की खबर सामने आई है. जांच रिपोर्ट में मृतक शिक्षक को कोरोना संक्रमित पाया गया है. देखिए वीडियो.
यूपी पंचायत चुनाव में तैनात बीमार टीचर टेस्ट के लिए गुहार लगाता रहा, मरने के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव रुकवाने की मांग की गई है
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















.webp?width=120)



