The Lallantop
Logo

ऋषभ पंत के दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर MRI रिपोर्ट आई, क्या पता लगा?

उत्तराखंड के DGP ने ऋषभ पंत की कार की स्पीड पर क्या कहा?

Advertisement

एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत काफी दर्द में हैं. देहरादून के मैक्स अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. उनके ब्रेन और स्पाइन का MRI कराया गया था. MRI की रिपोर्ट आ गई है. जो कि बिल्कुल सामान्य है. पंत के टखने और घुटने का भी MRI होना था. लेकिन दर्द और सूजन ज्यादा होने की वजह से इसे टालना पड़ा. एक्सीडेंट के बाद से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पंत के दाएं पैर के घुटने और टखने पर लिगमेंट इंजरी हो सकती है. लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक हुई नहीं है. MRI के बाद ही इस बात का पता चलेगा कि पंत को कितनी अंदरूनी चोट आई है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement