The Lallantop
Logo

एलन मस्क की स्पेस-एक्स और नासा के बीच समझौता हुआ और इंसान को अंतरिक्ष में पहुंचा दिया!

दुनिया का पहला प्राइवेट स्पेस ह्यूमन मिशन लॉन्च.

Advertisement

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब एक प्राइवेट कंपनी किसी इंसान को अंतरिक्ष में लेकर गई है. ये कंपनी है बिज़नेसमैन एलन मस्क की स्पेस-एक्स, जिसका अंतरिक्ष मिशन 31 मई को अमेरिका से लॉन्च हो गया. ये दुनिया का पहला प्राइवेट स्पेस ह्यूमन मिशन है. स्पेस एक्स और अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के बीच समझौते के तहत ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत स्पेस एक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी. जाने वाले दो अंतरिक्षयात्री हैं – रॉबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले. ये दोनों करीब 110 दिन अंतरिक्ष में रहकर वहां की जानकारियां जुटाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement