The Lallantop
Logo

PM Modi ने IPS से नेता बने शख्स की पीठ थपथपाई, वीडियो वायरल हो गया

PM Narendra Modi का तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कुप्पुसामी अन्नामलाई की पीठ थपथपाने का वीडियो वायरल हो रहा है. प्रधानमंत्री 'एन मन एन मक्कल यात्रा' की समापन रैली में शामिल होने तमिलनाडु गए थे.

Advertisement

27 फरवरी को तमिलनाडु के तिरुपुर में 'एन मन एन मक्कल यात्रा' के अंतिम चरण में शामिल पीएम मोदी कुर्सी पर बैठे एक शख्स की पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं.  ये शख्स हैं तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कुप्पुसामी अन्नामलाई. अन्नामलाई तमिलनाडु में काफी सक्रिय हैं और हाल ही में उन्होंने 'पदयात्रा' के दौरान तमिलनाडु के 234 निर्वाचन क्षेत्रों की यात्रा की. प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से अन्नामलाई के काम की तारीफ की. पीएम मोदी का अन्नामलाई की पीठ थपथपाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement