The Lallantop
Logo

पकिस्तान संकट और बढ़ा, PM शहबाज शरीफ का फरमान सुन अधिकारी हो गए होंगे हक्के-बक्के.

सरकार के सभी मंत्रियों, सलाहकारों, सहायकों को विशेष वेतन और लाभ नहीं मिलेगा.

Advertisement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि सरकार के सभी मंत्रियों, सलाहकारों, सहायकों को विशेष वेतन और लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि वेतन और लाभ नहीं लेने के अलावा सभी मंत्री अपनी निजी जेब से गैस, पानी और बिजली के बिल भी भरेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि कैबिनेट के सभी सदस्यों से लग्जरी गाडिय़ां वापस ली जा रही हैं, जिनकी नीलामी की जाएगी, मंत्रियों को जरूरत पड़ने पर सिर्फ एक सुरक्षा वाहन दिया जाएगा, सहयोगी स्टाफ को उनके साथ नहीं जाने दिया जाएगा. अधिक जानने के लिए इस देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement