The Lallantop
Logo

पाकिस्तान आर्मी को फिर क्यों सता रहा है सर्जिकल स्ट्राइक का डर, मेजर जनरल ने दिया बयान?

क्या पुंछ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत से डर लग रहा है?

Advertisement

क्या पुंछ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत से डर लग रहा है? क्या उसे डर है कि बालाकोट की तरह भारत एक और हवाई हमला या सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है? पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित का एक वीडियो सामने आने के बाद ये सवाल उठने लगा है. वीडियो में अब्दुल बासित कह रहे हैं कि उनके देश में एक और सर्जिकल स्ट्राइक होने की चर्चा हो रही है. चूंकि उनका बयान पुंछ आतंकी हमले के बाद आया है, इसीलिए पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक की बात को भारत से जोड़कर देखा जा रहा है. अब्दुल बासित 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर रहे हैं. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement