The Lallantop
Logo

नोएडा पुलिस ने हाइटेक चोरों को करोड़ो की गाड़ियों के साथ पकड़ा, चंद सेकेंडों में चुरा लेते थे कार

नोएडा पुलिस ने हाइटेक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. ये गिरोह 30 सेकंड में कार की रिमोट चाभी बनाकर चोरी करके फरार हो जाते थे. पुलिस ने चोरों से डेमो के लिए वीडियो भी बनवाया है.

Advertisement

आजकल हाई-टेक गाड़ियों का दौर चल रहा है. और हाई-टेक हो गए हैं चोर. टेक्नॉलजी का फायदा चोरों को भी मुहैया हो गया है. अब हाई-टेक जमाने में चोरों को भी सहूलियत मिल गई है. सिर्फ एक डिवाइस लाओ, कांच हटाओ, और गाड़ी पर हक पाओ. चोरी की इस टेक्नीक का भंडाफोड़ किया है नोएडा पुलिस ने. और सिर्फ भंडाफोड़ ही नहीं किया बल्कि 17 कारें भी इन हाई-टेक चोरों से बरामद की गई हैं. इनकी कुल-मिलाकर क़ीमत करोड़ों में है. पुलिस ने चोरी करने के तरीक़े का LIVE VIDEO भी चोर से बनवाया है जो हम आपको दिखाएंगे इस रिपोर्ट में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement