अगर आप सोशल मीडिया पर जरा भी एक्टिव हैं तो भागवत प्रसाद पांडे (Bhagwat Prasad Pandey) का नाम तो जानते ही होंगे. अगर नहीं जानते तो सोशल मीडिया (Social Media) चलाना ही बेकार है.... भागवत का. मध्यप्रदेश पुलिस में सूबेदार के पद पर तैनात भागवत प्रसाद पांडे सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय हैं. वे अपने मजेदार वीडियोज से लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जागरूक करते हैं. वे लोगों को नियमों के बारे में बताते हैं. समझाते हैं कि हेल्मेट पहनो, वाहन चलाते हुए फोन पर बात मत करो, मुड़ते वक्त इंडिकेटर दो, सीट बेल्ट लगाओ लेकिन समझाने का उनका अंदाज अनोखा है. अब उनका एक और वीडियो वायरल (Viral) है. इसमें उन्होंने एक बंदे को कार में बैठा रखा है और उससे बातें कर रहे हैं.
टोल न देने की जो वजह लड़के ने बताई, सुनकर आप भी हंसने लगेंगे
मध्यप्रदेश पुलिस में सूबेदार के पद पर तैनात भागवत प्रसाद पांडे एक और वीडियो वायरल है. इस पर लोगों को मौज आ रही है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
कार में बैठा बंदा उन्हें बताता है कि वो दिन में 15-20 बार उस रास्ते से जाता है लेकिन कभी टोल नहीं देता है. इस पर भागवत चौंक जाते हैं और बंदे से पूछते हैं कि सच में टोल नहीं देते हो. आखिर टोल वाले को किस बात का धौंस दिखाते हो?' बात कुछ देर चलती है. असली मजा वीडियो के आखिर में आता है. जब बंदा बताता है कि टोल वाले कभी उससे टोल नहीं लेते और कहते हैं कि साइड से निकल जाओ. फिर बताता है कि उसके पास साइकल जो है.' मतलब पूरी बात कर ली और आखिर में आकर कहता है कि साइकल से जाता है. इसलिए टोल नहीं देता. उसकी बात सुनकर भागवत प्रसाद पांडे भी हंसने लगे. पहले आप भी वीडियो देखिए.
Advertisement

.webp?width=80)














.webp?width=120)





