बिहार: चमकी बुखार के शिकार बच्चे ही क्यों होते हैं?
चमकी बुखार के लक्षण और इससे बचाव के तरीके क्या हैं?
Advertisement
हिंदी में चमकी बुखार कह लीजिए या फिर अंग्रेजी में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम. दोनों का एक ही मतलब है, मौत. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बिहार में इन दिनों ये चमकी बुखार कहर बरपा रहा है. रोज बच्चों के मरने की खबरें आ रही हैं. डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी का सबसे ज्यादा कहर सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, बेतिया और वैशाली ज़िले में है. चूंकि इन ज़िलों में अस्पताल की स्थिति अच्छी नहीं है इसीलिए सभी इलाज के लिए मुज़फ्फरपुर की तरफ ही भाग रहे हैं. हालत ये है कि मुज़फ्फरपुर के एसकेएमसीएच यानी श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती होने वाले ज्यादातर बच्चे इन्हीं ज़िलों के हैं. चमकी बुखार के बारे में जानिए सबकुछ, इस वीडियो में.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















