The Lallantop

होटल मालिक को खाकर सुस्ता रहा था मगरमच्छ, पुलिस ने पेट फाड़ा तो 6 जूते भी मिले

Crocodile victim remains found: दक्षिण अफ्रीका में एक लापता होटल मालिक के अवशेष एक विशाल मगरमच्छ के पेट से मिले हैं. मृतक की पहचान 59 वर्षीय गैब्रियल बैतिस्ता के रूप में हुई है. ये बरामदगी काफी जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

Advertisement
post-main-image
मगरमच्छ के पेट से 6 जोड़ी जूते मिले हैं.(फोटो-सोशल मीडिया)

दक्षिण अफ्रीका में एक लापता होटल मालिक के शरीर के टुकड़े एक विशाल मगरमच्छ के पेट से मिले है. ये बरामदगी काफी जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. मृतक की पहचान 59 वर्षीय गैब्रियल बैतिस्ता के रूप में हुई है. वे 'बॉर्डर कंट्री इन' नाम के होटल के मालिक थे. मगरमच्छ के पेट से 6 अलग-अलग जूते भी मिले हैं. कहा जा रहा है कि हो सकता है इस विशाल जीव ने और भी इंसानों का शिकार किया हो. अब इन जूतों के मालिकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती 28 अप्रैल को गैब्रियल के लापता होने की सूचना मिली थी. कहा गया हो सकता है वो मगरमच्छों से भरी कोमाटी नदी के तेज बहाव में वो बह गए हों. अधिकारियों को शक था कि गैब्रियल किसी मगरमच्छ का शिकार बन गए हैं. इसलिए एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कई दिनों तक पीछा करने के बाद, बचाव टीमों ने एक सरीसृप की पहचान की.  

वो मगरमच्छ नदी के किनारे के पास था. उसका पेट फूला हुआ था. मगर काफी आराम वाली व्यवस्था में था. आसपास कोई हेलीकॉप्टर उड़ रहा है. ड्रोन उड़ रहा है. तब भी वो रिएक्ट नहीं कर रहा. न ही उसमें खाने की तलाश में जाने की कोई इच्छा दिखी. ये ही देख अधिकारियों को लगा कि उसने हाल में कुछ खाया है.

Advertisement

जब अधिकारियों से परमिशन मिल गई, तब पुलिस ने 500 किलोग्राम वजनी मगरमच्छ को नदी से हेलीकॉप्टर के जरिए बाहर निकाला. लेकिन उससे पहले मगर को मार दिया गया था. इसके बाद इसे क्रूगर नेशनल पार्क ले जाया गया, जहां किए गए फील्ड नैक्रॉप्सी (पोस्टमार्टम) में इस बात की पुष्टि हुई कि इसके पेट में इंसानी शरीर के अंग मौजूद थे.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मगरमच्छ को नदी से बाहर निकालने वाले कैप्टन जोहान पोटगीटर ने बताया,

Advertisement

“काफी ऐसी चीजें थीं जो गलत हो सकती थीं. रस्सी ने मुझे सीधे मगरमच्छ के मुंह पर उतार दिया. इसलिए मैं बस यही उम्मीद कर रहा था कि वह सच में मर चुका हो. जब मैंने मरे हुए मगरमच्छ की कमर पर हार्नेस पहनाया, उसे आगे के पैरों के नीचे से पक्का किया, तो पास में दो और मगरमच्छ थे जो देख रहे थे. लेकिन एक बार उसे बांधने के बाद मैंने चॉपर को इशारा किया और उसने मुझे ऊपर खींच लिया. फिर हम एक लैंडिंग जोन पर गए ताकि मगरमच्छ को खोला जा सके."

पोस्ट के मुताबिक, मगरमच्छ के पेट से दो कटे हुए हाथ, आधी पसली और मांस के टुकड़े मिले हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक उंगली में अंगूठी भी मिली है, जो शायद मृतक की है. पेट के अंदर से कम से कम छह जोड़ी जूते भी मिले, जिनमें से कोई भी गैब्रियल का नहीं था.

अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन जूतों में से किसी का भी लापता स्थानीय निवासियों से कोई संभावित संबंध हो सकता है.

वीडियो: UAE के फुजैराह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, 3 भारतीय घायल, PM मोदी ने चेतावनी दे दी

Advertisement