The Lallantop
Logo

लखनऊ के लेवाना होटल में आग से चार की मौत, सीएम योगी ने तेजी से बचाव कार्य के दिए निर्देश

रेस्क्यू के दौरान कुछ लोग बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पता चला है कि इस होटल को कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया गया था.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक होटल में आग (Lucknow Fire Hotel) लगने से हड़कंप मच गया है. आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस घटना में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है. 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेवाना (Levana Hotel) नाम का ये होटल लखनऊ के हजरतगंज इलाके में है. आग लगने की जानकारी मिलते ही ऐंबुलेंस और आग बुझाने वाली गाड़ियां होटल के बाहर पहुंच गईं. अंदर कितने लोग मौजूद हैं, ये फिलहाल साफ नहीं है. उनको निकालने का काम जारी है. देखिए वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement