The Lallantop
Logo

कश्मीर में आतंकवादियों ने दो आम नागरिकों की गोली मारकर की हत्या

इस महीने में ही कम से कम 7 आम नागरिकों की हत्या हो चुकी है.

Advertisement

कश्मीर में आतंकवादियों ने शनिवार 16 अक्टूबर को 2 आम नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पर श्रीनगर में तो दूसरे पर पुलवामा में हमला किया गया. दोनों पर गोली चलाई गई. दोनों ग़ैर-कश्मीरी थे. एक मृतक की पहचान 30 साल के अरविंद कुमार के रूप में हुई है. अरविंद कुमार बिहार के रहने वाले थे और श्रीनगर में ठेला लगाकर अपना व्यवसाय चला रहे थे. अरविंद को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement