कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का आज 38वां दिन है. किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं. इस बीच खबर पंजाब से है. पंजाब का होशियारपुर. यहां कृषि कानूनों के विरोध में कुछ लोगों ने एक बीजेपी नेता के घर के बाहर कथित तौर पर गोबर का ढेर लगा दिया. खबर के मुताबिक कुछ अज्ञात लोग बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर पहुंचे और वहां कूड़े और गोबर का ढेर लगा दिया. वे अपने साथ कूड़े और गोबर से भरी ट्रॉली लाए थे जिसको उन्होंने यहां पलट दिया. इसके बाद उन्होंने किसानों की मांगें ना मानने पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. देखिए वीडियो.
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने BJP नेता के घर के गेट पर गोबर का ढेर लगा दिया
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















