हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से भारी तबाही हुई है. अब कुल्लू में इमारतों को बड़ा नुकसान होने की जानकारी आई है. कुल्लू में गुरुवार, 24 अगस्त को बारी बारिश के चलते कई बहुमंजिला इमारतें गिर गईं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक के बाद एक इमारतें गिरती नजर आ रही हैं (Himachal Kullu landslide video). आजतक से जुड़े मनमिंदर अरोड़ा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो कुल्लू के अन्नी इलाके में स्थित एक बस स्टैंड के पास का है. यहां स्थित इमारतों को लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है. देखें वीडियो.
कुल्लू में 26 सेकंड में 7 बड़ी इमारतें ढही, लोगों की जान कैसे बची?
वीडियो में एक के बाद एक इमारतें गिरती नजर आ रही हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)
















