देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार, 26 अगस्त की सुबह-सुबह सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे इन लोगों को कुचल दिया. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित बेघर थे. ये लोग शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सड़क के डिवाइडर पर सो रहे थे. अधिकारी ने आगे क्या बताया देखिए पूरा वीडियो.
ट्रक ने ली बेघरों की जान, डिवाइडर पर सो रहे थे फिर...
घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की है. ट्रक ने 5 लोगों को कुचल दिया, जिनमें से 3 की मौत हो गई.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















