The Lallantop
Logo

मथुरा में भारी पुलिस बल की तैनाती की ये वजह है!

जिला प्रशासन ने धारा-144 लगा दी है

Advertisement

यूपी के मथुरा (Mathura) में प्रशासन ने धारा-144 लगा दी है. ईदगाह मस्जिद के आसपास पुलिस, PAC और RAF के जवान तैनात किए गए हैं. मस्जिद की तरफ जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है. इसके साथ ही मथुरा पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है. दरअसल ये सारी तैयारियां इसलिए की गई हैं, क्योंकि हिन्दूवादी संगठनों ने 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक और मूर्ति स्थापना की बात कही थी. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement