The Lallantop
Logo

इज़रायल हमास युद्ध के बीच केरल की रैली में हमास का नेता जुड़ा, BJP ने लेफ्ट-कांग्रेस दोनों को घेरा

फिलिस्तीन समर्थक रैली में बुलडोजर, हिंदुत्व और यहूदीवाद को उखाड़ फेंकने के नारे लगे.

Advertisement

केरल के मलाप्पुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में 27 अक्टूबर को एक रैली निकाली गई. इस रैली में फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के एक नेता भी ऑनलाइन मोड में शामिल हुए, जिसके बाद बवाल शुरू हो गया है. इस रैली का आयोजन सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट ने किया था. आरोप है कि इस रैली में हमास नेता खालिद मशेल ने ऑनलाइन हिस्सा लिया. इतना ही नहीं उसने कथित तौर पर रैली में शामिल लोगों को संबोधित भी किया. इस रैली से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement