The Lallantop
Logo

नीति आयोग की मीटिंग में मुख्यमंत्रियों ने PM मोदी के सामने ये मुद्दे उठाए, कहा- नीतियां ना थोपी जाएं

मुख्यमंत्रियों ने IAS अफसरों की कमी, राज्यों के फंड शेयर और GST जैसे मुद्दों पर अपनी अपनी मांगें प्रधानमंत्री के सामने रखीं.

Advertisement

रविवार, 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में नीति आयोग (Niti Aayog) की 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई. इस बैठक में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल हुए और सभी ने पीएम के सामने अपनी-अपनी बात रखी. इस दौरान कुछ गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि उनके राज्यों में केंद्र की कुछ नीतियां जबरन थोपी जा रही हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए. इन मुख्यमंत्रियों ने IAS अफसरों की कमी, राज्यों के फंड शेयर और GST जैसे मुद्दों पर अपनी अपनी मांगें प्रधानमंत्री के सामने रखीं. इन मांगों पर एक नजर डालते हैं. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement