The Lallantop
Logo

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर पीएम मोदी, हिजाब विवाद का जिक्र कर विदेशी अखबारों में क्या छपा?

विदेशी मीडिया ने मोदी का नाम लेकर क्या-क्या लिखा?

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक एक साल पहले एक बड़े राज्य का चुनाव परिणाम आया है. सत्ताधारी बीजेपी की बड़ी हार हुई है. कर्नाटक में कांग्रेस 135 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है. नए मुख्यमंत्री की घोषणा जल्द हो जाएगी. इस हाई प्रोफाइल चुनाव के नतीजों को दुनिया भर के अखबारों और मीडिया चैनलों ने कवर किया है. कई विदेशी मीडिया संस्थानों ने इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए शीर्षक दिया है. विदेशी अखबारों ने चुनाव के दौरान हुई पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों, हिजाब विवाद, मुस्लिम आरक्षण खत्म करने और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों का जिक्र किया है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement