The Lallantop
Logo

किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत बेनतीजा रही!

अब अगली बैठक 9 दिसंबर को होगी.

Advertisement

नए कृषि कानूनों को लेकर किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत खत्म हो गई है. शनिवार पांच दिसंबर को किसानों और सरकार के बीच ये बातचीत बेनतीजा रही. बैठक से बाहर निकले किसान काफी गुस्से में दिखाई दिए. किसानों ने कहा कि वे कानून वापसी चाहते हैं और इससे कम पर तैयार नहीं हैं. किसान नेताओं ने मीटिंग में हां और ना लिखे प्लेकार्ड दिखाए. सरकार ने कानूनों में संशोधन की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन किसान संशोधन नहीं बल्कि कानूनों को ही वापस लेने की मांग कर रहे हैं. अब 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे फिर सरकार और किसान नेताओं की बातचीत होगी. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
 

Advertisement