राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. महिला आयोग ने शुक्रवार, 5 जुलाई को दिल्ली पुलिस से महुआ मोइत्रा की शिकायत की थी. इसके बाद मामले में FIR दर्ज की गई है. इससे पहले 3 जुलाई को NCW प्रमुख रेखा शर्मा हाथरस पीड़ितों से मिलने पहुंची थीं. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें रेखा शर्मा के पीछे चल रहा एक शख्स उनके लिए छाता पकड़े दिखा. X पर शेयर वीडियो में एक सोशल मीडिया यूज़र द्वारा सवाल उठाया गया. सवाल ये कि रेखा शर्मा अपना छाता क्यों नहीं उठा सकतीं. यूज़र के इस सवाल पर मोइत्रा ने कहा था “वो (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं.”
महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज, रेखा शर्मा पर कमेंट कर खतरे में सांसदी?
TMC सांसद Mahua Moitra पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. दिल्ली पुलिस ने NCW की शिकायत के बाद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















