भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी (CPI-Maoist) ने गुरुवार, 27 अप्रैल को एक बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ के अरनपुर में हुए नक्सली हमले के पीछे उसी का हाथ है. CPI-Maoist की दरभा डिविजन ने अपने लेटर में इस हमले को 'वीरतापूर्ण' काम बताया. साथ ही इसे छत्तीसगढ़ के आदिवासी नागरिकों पर 'सरकारों और सुरक्षाबलों के अत्याचार का बदला' करार दिया. लेकिन जब CPI-Maoist ये बयान लिख रहा था, उसी वक्त दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग हिस्सों में उन जवानों को अंतिम विदाई दी जा रही थी जो बुधवार के नक्सली हमले में शहीद हो गए. उन्हीं में से एक जवान के अंतिम संस्कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. देखिए वीडियो.
दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवान की पत्नी चिता पर लेट गई
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी ने गुरुवार, 27 अप्रैल को एक बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ के अरनपुर में हुए नक्सली हमले के पीछे उसी का हाथ है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















