एक दिन स्पेशल फ़ोर्सेज़ ने एस्कोबार को मार गिराया. चर्चा चली कि कोलंबिया का ड्रग्स बिजनेस खत्म हो गया है. अब कोई ऐसा काम करने की हिम्मत नहीं करेगा. लेकिन ये दावे ग़लत साबित हुए. एक गुरिल्ला लड़ाका उसकी विरासत को संभालने के लिए तैयार था. जिसने हैवानियत के मामले में एस्कोबार को भी बौना कर दिया. जिसे तीन मुल्कों की पुलिस ने मिलकर तलाशा. करोड़ों का ईनाम भी घोषित किया. लेकिन पकड़ने में सात बरस लग गए. जब वो पकड़ा गया तो राष्ट्रपति को ख़ुद सामने आकर ऐलान करना पड़ा. आज हम कोलंबिया के ड्रग तस्कर डेरो अन्टोनियो उसुगा डेविड उर्फ़ ‘ओतोनिएल’ की कहानी जानेंगे. ये भी बताएंगे कि ओतोनिएल आज के दिन चर्चा में क्यों है? देखें वीडियो.
दुनियादारी: कोलंबिया में पाब्लो एस्कोबार के बाद सबसे खतरनाक ड्रग किंग की उल्टी गिनती शुरू
कोलंबिया के ड्रग तस्कर ‘ओतोनिएल’ की कहानी क्या है?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










