The Lallantop
Logo

चीन में BBC के पत्रकार को अरेस्ट कर जो किया, उससे बुरा अधिकारी का जवाब था!

"कोरोना न हो जाए, इसलिए पकड़ा"

Advertisement

चीन की 'जीरो कोविड नीति' (Zero Covid Policy) के खिलाफ शंघाई और दूसरे शहरों में प्रदर्शन तेज हो गया है. दो दिनों से सड़कों पर उतरकर लोग चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) और सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इस प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार बल प्रयोग भी कर रही है. BBC ने बताया कि प्रदर्शन को कवर करने गए उसके पत्रकार एडवर्ड लॉरेंस को शंघाई में गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप लगा कि लॉरेंस के साथ हिरासत में मारपीट भी की गई. हालांकि बाद में पत्रकार को रिहा कर दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement