यूपी में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) की तैयारियों के मद्देनज़र, मुजफ्फरनगर पुलिस की तरफ से कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर जारी किए गए आदेश के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है. इस पर जहां राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई है और मामले में कोर्ट से खुद संज्ञान लेकर और दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं अब इसे लेकर भाजपा के नेताओं की तरफ से नाराजगी जताई जा रही है. इसी बीच बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbabs Naqvi) ने इस आदेश को लेकर नाराजगी जताते हुए तंज कसा है. उन्होंने मामले पर एक पोस्ट किया जो वायरल है. इसमें उन्होंने अधिकारियों के आदेश की आलोचना की है. पोस्ट के बाद कई लोगों ने नकवी को ट्रोल कर दिया. इस पर नकवी ने भी ट्रोल्स को कड़ा संदेश दिया है.
यूपी पुलिस के कांवड़ यात्रा वाले निर्देश पर भाजपा के इस नेता ने जताई नाराजगी, पोस्ट वायरल
यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग से जुड़े आदेश को लेकर राज्य के साथ-साथ देश की राजनीति गर्म है. इसपर मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















