The Lallantop
Logo

संबित पात्रा ने अफरीन फातिमा का वायरल वीडियो शेयर किया, कहा ये 'ज़हर की खेती' है

जेएनयू की इस नेता ने अफ़ज़ल गुरु के बारे में भी बयान दिया था.

Advertisement

26 जनवरी की देर रात बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो अपलोड किया. वीडियो में एक लड़की माइक पर कुछ बोल रही थी. इस वीडियो के साथ पात्रा ने लिखा कि ये ज़हर की खेती है. वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में दिख रही लड़की है आफ़रीन फातिमा. सितंबर 2019 में JNU के स्टूडेंट यूनियन के चुनाव हुए. इसी में JNU के दूसरे स्कूलों में भी चुनाव हुए. काउंसलर पद पर चुनी गईं आफ़रीन फातिमा. काउंसलर्स का काम होता है अपने अपने स्कूल्स की मेंटेनेंस का ध्यान रखना. लाइब्रेरी खुली है या नहीं ये देखना. काम-काज ढंग से चलता रहे, ये सुनिश्चित करना. BAPSA-फ्रैटर्निटी (BAPSA-बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन) का सपोर्ट मिला है आफ़रीन को.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement

Advertisement