The Lallantop
Logo

MCD चुनाव में कैश फॉर टिकट मामले पर मनीष सिसोदिया की सफाई

आरोप है कि AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने पार्षद का टिकट देने के बदले मांगे थे 90 लाख रुपये.

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक विधायक पर दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट देने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगा है. आरोप है कि मॉडल टाउन से AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने एक महिला को पार्षद का टिकट दिलाने के बदले 90 लाख रुपये मांगे थे. इस मामले में दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक शख्स को AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का साला बताया जा रहा है. वहीं गिरफ्तार किए गए दूसरे शख्स को विधायक का पर्सनल एसिस्टेंट (PA) कहा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement