सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ताजा वीडियो ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ का है (बोले तो उनके किरदारों का). दोनों सड़क पर एक लॉन्ग जंप कॉम्पिटिशन ऑर्गेनाइज करते हुए दिख रहे हैं (Yamaraja Long Jump Potholes Viral). इसके लिए उन्हें कोई सेट अप लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ी. बड़े-बड़े गड्ढों से भरी सड़क को ही उन्होंने अपना ग्राउंड बनाया. तंज भरा ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. प्रशासन पर सवाल भी उठने लगे हैं.
'यमराज' और 'चित्रगुप्त' का भेष बना सड़कों पर किया ऐसा काम, PWD वाले शर्मिंदा हो जाएंगे
Karnataka Roads Viral Video: सड़क पर बने गड्ढों की समस्या दिखाने के लिए कुछ युवकों ने अनोखा तरीका ढूंढा और गड्ढों पर लॉन्ग जंप कंपीटीशन करवा दिया. ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ के अलावा कुछ और किरदार भी इस एक्ट में शामिल हुए.


वायरल वीडियो कर्नाटक का है. वहां की उडुपी-मालपे रोड का. सड़क पर बने गड्ढों की समस्या दिखाने के लिए कुछ युवकों ने अनोखा तरीका ढूंढा और गड्ढों पर लॉन्ग जंप कॉम्पिटिशन करवा दिया. ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ के अलावा कुछ और किरदार भी इस एक्ट में शामिल हुए. या फिर यूं कहें कि इस कथित कॉम्पिटिशन में प्लेयर्स के तौर पर शामिल हुए.
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर निगम और स्थानीय नेताओं से मामले में हस्तक्षेप कर सड़कें ठीक कराने की मांग की. एक यूजर ने लिखा- उडुपी के निगम, विधायक और सांसद इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने क्यों नहीं उठा रहे हैं?
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- सबसे ज्यादा रोड टैक्स भरने के फायदे. एक यूजर ने इसे अगले ओलंपिक्स में लॉन्ग जंपर्स के लिए सेलेक्शन ट्रायल बता डाला.
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में सड़क के गड्ढे को इतनी इज्जत मिली कि अथॉरिटी उसी में डूब जाए
इससे पहले बेंगलुरु में भी खराब इंफ्रास्ट्रक्टर के खिलाफ सड़कों पर इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया गया था. कनकपुरा रोड के चेंजमेकर्स नाम के संगठन ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ‘यमराज’ के भेष में एक व्यक्ति और एक भैंस के साथ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी 10 साल से ज्यादा समय से अंजनपुरा की सड़कों को अनदेखा कर रहे हैं और ये खराब सड़कें हर रोज यात्रियों के लिए मौत की वजह बन रही हैं.
हैदराबाद में एक महिला ने शहर में सड़कों की खराब स्थिति को उजागर करने के लिए गंदे पानी से भरे गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया था. महिला ने दावा किया कि उनके बच्चों को गड्ढों में गिरने के बाद चोटें आईं. उन्होंने प्लेकार्ड के साथ सवाल उठाया- हमारा रोड टैक्स और नगरपालिका टैक्स कहां है.
वीडियो: विराट ने शुभमन गिल पर ऐसा हमला किया, वायरल वीडियो सच भी जान लीजिए!





















