सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ताजा वीडियो पहलवान संगीता फोगाट (Sangeeta Phogat) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का है. वीडियो किसी पार्टी का है. दिख रहा है कि संगीता ने युजवेंद्र को अपने कंधे पर उठाया हुआ है. इतना ही नहीं वो बड़े आराम से चहल को कंधे पर रखकर गोल-गोल घूम रही हैं. ऊपर फंसे चहल, संगीता को रुकने का इशारा करते दिख रहे हैं. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के कमेंट्स सामने आए.
संगीता फोगाट ने युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर घुमा दिया, वायरल वीडियो पर 'बवाल' हो गया
Yuzvendra Chahal के इस Viral Video पर कमेंट करते हुए फैन्स उन्हें बॉडी बनाने की सलाह दे रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने घटना को लेकर Sangeeta Phogat को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ये वीडियो 'झलक दिखला जा' की रैप-अप पार्टी के दौरान का है. संगीता फोगाट कुछ दिन पहले इस डांसिंग रियलिटी शो से बाहर हो गईं थीं जिसके बाद वो शो की रैप अप पार्टी में शामिल हुईं. इधर, युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में हिस्सा लिया था. वो पांच फाइनलिस्ट में से एक थीं. जब रैप-अप पार्टी हुई तो धनश्री के साथ युजवेंद्र चहल भी पहुंचे. इस तरह पहलवान और क्रिकेटर एक साथ आ गए.
वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने फनी कमेंट्स किए, चहल को बॉडी बनाने की राय दी तो कुछ लोगों ने घटना को लेकर संगीता फोगाट को ट्रोल करना शुरू कर दिया. उन यूजर्स का मानना है कि वीडियो में चहल के बॉडी वेट का मजाक बनाया जा रहा है जो कि गलत है. एक ने लिखा- ये फनी नहीं है. वो चहल के बॉडी वेट का मजाक बना रहे हैं, वो कितना इनोसेंट है.

एक यूजर ने लिखा- क्या ये मजाक है? मुझे चहल के लिए बुरा लग रहा है. पतला हुआ तो क्या हुआ?

अन्य यूजर ने लिखा,
अगर यही कोई लड़का-लड़की के साथ करता तो? क्या वो खली को उठा सकती है. अपनी पहचान को गलत तरह से इस्तेमाल मत करो. अपने खेल में किसी को उठाओ. ये फनी नहीं है. चहल को बुली किया जा रहा है.

बता दें, झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी मनीषा रानी ने जीती है. शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा रनर अप रहे.












