मगर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड बना है. ये रिकॉर्ड कम मजाक ज्यादा लगता है. न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की वीमेन्स टीम की टी-20 त्रिकोणीय सीरीज चल रही है. अब 20 जून को हुआ ये कि पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला मैच हुआ. इसमें न्यूजीलैंड की लड़कियों ने 20 ओवरों में 216 रन मार दिए. ये वीमेन्स क्रिकेट का अभी तक का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर था. इससे पहले वीमेन्स क्रिकेट में टी-20 में 209 रनों का स्कोर सबसे बड़ा था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 31 मार्च 2018 को ही बनाया था. न्यूजीलैंड की कप्तान सूज़ी बेट्स ने 66 गेंदों पर 124 रन मारे और जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 150 रन ही बना पाई और न्यूजीलैंड ने ये मैच 66 रनों से जीत लिया.
पहले न्यूजीलैंड की सूज़ी बेट्स ने 124 रन मारे और फिर इंग्लैंड की बीमॉन्ट ने 116 रनों की पारी खेली.अब हैरानी की बात ये कि हारी हुई साउथ अफ्रीका का दूसरा मैच कुछ ही घंटे बाद इंग्लैंड के साथ हुआ. यहां इंग्लैंड ने भी पहले बैटिंग करते हुए थकी हुई साउथ अफ्रीकी बॉलिंग को ध्वस्त कर दिया. 20 ओवरों में 250 रन मार दिए. यहां इंग्लिश खिलाड़ी टमी बीमॉन्ट ने 52 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली. ये मैच साउथ अफ्रीका 121 रनों से हारी. 250 का ये स्कोर अब टी20 में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है. पुरुषों की क्रिकेट में ये स्कोर 263 का है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना और उसी दिन दूसरी टीम ने उसे तोड़ दिया. इस वीमेन्स क्रिकेट सीरीज का फॉरमेट ही ऐसा बनाया गया है कि बारी-बारी एक टीम को एक दिन में दो मैच खेलने होंगे. इसे 'डबल हेडर' कहते हैं. बेसबॉल में ये काफी प्रचलित है. टी20 क्रिकेट में बतौर एक्सपेरिमेंट लाया जा रहा है.
क्रिकेट में बल्लेबाजों के इस बेहिसाब दबदबे का गेम पर क्या असर पड़ेगा, इस पर चिंता करने का वक्त आ गया है. अभी इंग्लैंड की पुरुषों की टीम ने जब 481 रन मारे तो सौरव गांगुली ने ये ट्वीट किया. इसमें गांगुली ने कहा कि 50 ओवरों में करीब 500 रन मुझे डरा रहे हैं. ये इस खेल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है. किस ओर जा रहा है ये खेल. ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक की इतनी धुनाई मंजूर नहीं है, चाहे पिच की कैसी भी हालत हो. इस देश में डेनिस लिली, जेफ थॉम्पसन और रिची बेनॉड जैसे बॉलर हुए हैं.

Also Read
107 गेंद खाली गईं, फिर भी इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 481 रन मार दिए
जब इंग्लैंड 500 रन मारने वाला था, इस बॉलर ने एक मेडन ओवर फेंक दिया























