The Lallantop

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है, राज्य इसे अंतिम विकल्प मानें

ऑक्सीजन की कमी पर क्या बोले पीएम मोदी.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो- PTI)
कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (20 अप्रैल) को फिर देश को संबोधित किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के खिलाफ देश आज फिर बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह पहले तक स्थितियां संभली हुई थीं और फिर कोरोना वायरस की दूसरी वेव तूफान बनकर आ गई. ऑक्सीजन की कमी पर पीएम ने क्या कहा? संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर बात की. उन्होंने कहा,
अबकी कोविड संकट में देश के अनेक हिस्सों में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है. इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है. केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले.
पीएम ने आगे कहा,
ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं. राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल, ऑक्सीजन रेल आदि सहित कई कोशिश की जा रही है.
वैक्सीन को लेकर पीएम ने क्या कहा? पीएम ने बताया कि आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है. भारत की कोल्ड चेन व्यवस्था के अनुकूल वैक्सीन हमारे पास है. टीकाकरण के पहले चरण से ही गति के साथ इस बात पर जोर दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों तक, जरूरतमंद लोगों तक वैक्सीन पहुंचे. उन्होंने आगे कहा-
वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है. एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा. अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा.
वैक्सीन की कीमत को लेकर पीएम ने कहा कि मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी. जिसका फायदा हमारे गरीब परिवारों को मिलता रहेगा. हम सभी का प्रयास जीवन बचाने के लिए है. पीएम की राज्यों से अपील राज्यों से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य प्रशासन से मेरा आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें. राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा. पीएम ने कहा कि हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है, राज्य इसे अंतिम विकल्प मानें. लॉकडाउन पर पीएम की ना लॉकडाउन को लेकर पीएम ने कहा,
मौजूदा स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है. पीएम ने राज्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें.
उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement