The Lallantop

साड़ी में परफेक्ट 'तौबा तौबा' डांस कर महिला ने इंटरनेट तोड़ दिया, विकी कौशल भी बोले- गज्जब!

'Tauba Tauba' पर नाचते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. Viral Video में महिला अपने बच्चों के साथ डांस कर रही हैं और सिर्फ़ इंस्टाग्राम पर इसे 5.5 करोड़ बार देखा जा चुका है. खु़द Vicky Kaushal ये वीडियो देखकर भौंचक हैं.

Advertisement
post-main-image
तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है.

आनंद तिवारी की ‘बैड न्यूज़’ रिलीज़ हो चुकी है. विकी कौशल, तृप्ति डिमरी और ऐमी विर्क की ये फ़िल्म कमाई के लिहाज़ से गुड न्यूज़ है या बैड, ये तो कुछ समय में पता चल जाएगा. मगर इसका एक गाना इतना फैल गया है कि तौबा! जहां जाओ, विकी कौशल की नकल करने को आतुर जनता मिल जाती है. लेकिन विकी अपने पांव के साथ जो कर रहे हैं, वो सबके बस की है नहीं. इसीलिए कुछ लोग बहुत भद्दा प्रयास करते हुए भी पाए जा रहे हैं. मगर कोयले की ख़दान में ही हीरा मिलता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘तौबा तौबा’ पर नाचते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अपने बच्चों के साथ डांस कर रही हैं और सिर्फ़ इंस्टाग्राम पर इसे 5.5 करोड़ बार देखा जा चुका है. खु़द विकी ये वीडियो देखकर भौंचक हैं. लिखा, ‘वाह!’

Advertisement

इस महिला का नाम रूपाली सिंह हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो क्रिएटर हैं और उनके 81,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. अक्सर ही वो अपने गांव में ऐसे डांस वीडियो पोस्ट करती हैं.

ये भी पढ़ें - विकी कौशल ने 'तौबा-तौबा' पर ऐसा डांस किया कि इसकी नकल विदेशी भी कर रहे हैं 

साड़ी पहने हुए रूपाली ने अपने दो बच्चों के साथ इस गाने पर भी डांस किया. बच्चों ने भी गाने के स्टेप्स टीपने की कोशिश की. जनता को वीडियो की सादगी सबसे ज़्यादा अच्छी लगी. कोई बड़ा-बना हुआ सेट नहीं, लाइटिंग भी जितनी जिसके हिस्से है और एकदम रॉ. लेकिन इसके साथ महिला की ग्रेस में कोई कमी नहीं है.

Advertisement

विकी कौशल ने तो तारीफ़ की ही है. उनके अलावा, गाने के कोरियोग्राफ़र बॉस्को मार्टिस ने भी रूपाली के वीडियो पर रिऐक्ट किया. और हस्तियों ने भी. कॉमेंट सेक्शन ख़ुश और चकित रिऐक्शन्स से भरा हुआ है. 

tauba tauba reactions
वीडिया का कॉमेंट सेक्शन. जनता ने ख़ूब प्यार बरसाया है.

‘तौबा तौबा’ इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड करने वाले गानों में से एक बन चुका है. कई लोगों ने विकी कौशल की तरह डांस करने की कोशिश की है, लेकिन रूपाली सिंह का डांस उन सबसे अलग दिख रहा है. आपका उनके इस वीडियो पर क्या कहना है, हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं.

वीडियो: 'तौबा-तौबा' पर ऐसा डांस कि विदेशी भी कॉपी करने लगे, विकी कौशल ने क्या कमेंट किया?

Advertisement