
अभिनंदन के घरवालों का लोगों ने ताली बजाकर अभिनंदन किया
पूरा देश उनकी वापसी को लेकर जोश से भरा हुआ है. यही जोश आज दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला. जैसे ही विंग कमांडर अभिनंदन के परिवारवाले चेन्नई से दिल्ली पहुंचे, फ्लाइट में बैठे लोगों को पता चला कि उनके साथ विंग कमांडर अभिनंदन के घरवाले हैं. इसके बाद सभी लोग अपनी-अपनी सीट छोड़कर खड़े हो गए. उन्होंने अभिनंदन के घरवालों के सम्मान में तालियां बजाईं. उनकी तस्वीरें खींची. गुरुवार देर रात चेन्नई से अभिनंदन के घरवाले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद वो अभिनंदन के स्वागत के लिए अमृतसर रवाना हो गए.

लोग अभिनंदन के घरवालों की तस्वीरें लेने लगे
आज दोपहर 2 बजे के करीब विंग कमांडर भारत पहुंचेंगे. जिन्हें लेने के लिए उनके घरवाले वाघा बॉर्डर पर मौजूद रहेंगे. वैसे इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके कहा था कि वो अगर वाघा बॉर्डर पर विंग कमांडर अभिनंदन को रिसीव करेंगे, तो उनके लिए सम्मान की बात होगी.























