RSS दफ्तर के बाहर स्टूडेंट्स की कुटाई का वीडियो वायरल
गलती बस इत्ती है कि रोहित वेमुला केस में स्टू़डेंट विरोध कर रहे थे. दबाकर पीटा है पुलिसवालों ने. जे देखो वीडियो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
रोहित वेमुला सुसाइड केस के बाद खूब विरोध प्रदर्शन खूब हुए. यूनिवर्सिटी से जुड़ा मुद्दा था तो स्टूडेंट्स ही सबसे ज्यादा आगे नजर आए. लेकिन लोकतंत्र में विरोध को दबाने का काम ज्यादातर पुलिस को मिलता है. ऐसे ही दिल्ली के RSS दफ्तर के बाहर विरोध कर रहे छात्र और छात्राओं को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस वाले लड़कियों को बाल से खींचते, मारपीट करते और लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस के डीसीपी के मुताबिक, 'प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स जब बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जब लाठीचार्ज किया गया. लेकिन पुलिस ने किसी प्रदर्शनकारी की पिटाई नहीं की. कोई फोर्स का इस्तेमाल नहीं हुआ.' मालूम होता है डीसीपी साहेब के ऑफिस का नेट सही से चल नहीं रहा है. तभी तो दिल्ली पुलिस का स्टूडेंट्स को पीटता ये वीडियो देख नहीं पाए. अच्छा पहले आप देखो वीडियो. https://www.youtube.com/watch?v=ENd5E9_ENjE&feature=youtu.be
लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वीडियो देख लिया है. और निंदा करते हुए ट्वीट भी दाग दिया. बोले, 'बीजेपी-RSS दिल्ली पुलिस को प्राइवेट आर्मी की तरह यूज कर रही है.'
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/694090169222205440?ref_src=twsrc%5Etfw
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















