The Lallantop

मोरनी के अंडे चुरा रहीं महिलाओं पर मोर का भयानक हमला, वीडियो देख दंग हुए लोग

लोग बोले- 'सही सबक सिखाया.'

Advertisement
post-main-image
मोर ने अंडे चुराती महिला पर किया हमला. (Courtesy: Twitter video)

किताबों में पढ़ते थे सांप पक्षियों के घोंसलों में पड़े अंडे निगल जाते हैं. लेकिन सांपों का ये काम इंसान भी कर सकता है. बल्कि किया. लेकिन ऐसा करना उन्हें भारी पड़ गया. एक वीडियो वायरल है. इसमें दो महिलाएं पेड़ से मोर के अंडे चुराते दिख रही हैं. हां पता है अंडे तो मोरनी देती है. लेकिन क्या करें बोलते लोग मोर ही है. खैर, एक महिला पेड़ पर है. दूसरी नीचे खड़ी है. अंडे कैच करने के लिए. लेकिन तभी वहां मोर आ जाता है और सीधा पेड़ पर चढ़ी महिला पर हमला कर देता है. फिर नीचे खड़ी महिला को हमला कर गिरा देता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में क्या है?

ट्विटर पर 'द फाइजेन' नाम के यूज़र ने ये वीडियो शेयर किया है. इसमें एक महिला पेड़ से मोर के अंडे चुरा रही है. दूसरी महिला अपनी ड्रेस को झोला बनाकर इन अंडों को थाम रही है. उसी वक्त एंट्री होता है मोर की. वो पेड़ पर चढ़ी औरत पर हमला कर देता है. कुछ सेकेंड की लड़ाई के बाद वो महिला मोर को नीचे फेंक देती है. मोर सीधे दूसरी लड़की पर लैंड करता है और फिर उस पर हमला कर देता है. इससे नीचे खड़ी महिला औंधे मुंह गिर जाती है. अब सीधा वीडियो भी दिखा देते हैं.

Advertisement

'उम्मीद है सबक सीख लिया'

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को साढे़ तीन लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल गए थे. सैकड़ों लोगों ने इसे रीट्वीट और 4,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इसके कॉमेंट्स देखेंगे तो पाएंगे कि कई लोग मोर के समर्थन में खड़े हैं. हालांकि, कुछ यूज़र्स को ऐसा भी लग रहा है कि ये वीडियो प्लान करके बनाया गया है. एक यूज़र ने लिखा,

“मादा मोर अपने अंडे जमीन पर देती है, ना कि पेड़ पर. ये पक्का पहले से तय करके बनाया गया वीडियो है.”

एक और यूज़र ने लिखा,

Advertisement

“उम्मीद करती हूं इन लोगों ने अपना सबक सीख लिया है और अब आगे से ऐसा नहीं करेंगे. मैं मोर के साथ हुआ. वो अपनी चीज़ें बचा रहा था.”

शिवा नाम के यूज़र का ट्वीट आया,

“एक मां से कभी मत लड़ना.”

ये तो नहीं पता कि मोर के अंडे लेने के पीछे इन महिलाओं को मकसद क्या था, लेकिन उन्हें ऐसा करते देख लोगों को अच्छा नहीं लगा है. वीडियो देख आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट्स में बताइए.

वीडियो: RCB के फाफ की वायरल फोटो, टैटू का मतलब जान लीजिए!

Advertisement