The Lallantop

ईद पर सबको गले लगा रही थी ये लड़की, फिर क्या हुआ?

लड़की के गले लगने के लिए लाइन लगाकर खड़े थे लड़के.

Advertisement
post-main-image
ये विडियो खूबसूरत है. मतलब मुझे तो बहुत प्यारा लगा. सब तमीज से हो रहा था. न गले मिलने में कोई बदतमीजी, न कोई हल्ला-हंगामा. हालांकि बीजेपी के एक स्थानीय पार्षद ने इसपर काफी आपत्ति जताई.
दुनिया के तमाम धर्मों के पास अगर लोगों को देने के लिए कोई चीज है, तो बस त्योहार है. खाना. खुशियां. साथ. पीढ़ियों की साझा रवायतें. इसे मनाने के दर्जनों अलग तरीके. मसलन, मुरादाबाद में एक लड़की का ईद मनाने का अनोखा तरीका. खूबसूरत तरीका. अजबनियों को गले लगाकर ईद मुबारक कहना. उसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये ईद वाले दिन की बात है. मतलब, शनिवार. 16 जून. मुरादाबाद में कांठ रोड है एक. यहां कई मॉल हैं. इनमें से ही एक मॉल है- वेव. यहां सिनेमाहॉल में रेस-3 चल रही थी. जैसे ही शो खत्म हुआ, वहीं सिनेमाघर के बाहर एक लड़की खड़ी हो गई. सफेद रंग का टॉप, काले रंग की स्कर्ट. उसने वहां से गुजर रहे एक लड़के को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. फिर दूसरे लड़के को गले लगाया. फिर तीसरे को. वहां मौजूद बाकी लड़कों ने देखा कि लड़की गले लगाकर बधाई दे रही है. वो भी गले मिलने पहुंचे. फौरन वहां भीड़ जमा हो गई. करीब 50-60 लड़के जमा हो गए. लड़के लाइन लगाकर खड़े थे और लड़की बारी-बारी से उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रही थी. लड़के तीन बार उसके गले मिलते और फिर उससे हाथ मिलाकर चले जाते. कुछ ने गले मिलकर लड़की का हाथ भी चूमा. और ऐसा नहीं कि बस टीनऐज लड़के, जवान लड़के ही हों. छोटे बच्चे भी पांत में खड़े थे. लड़की ने उन्हें भी बहुत प्यार से गले लगाया. सब तमीज से हो रहा था. पास में ही लड़की की दो सहेलियां खड़ी थीं. एक गिनती कर रही थी. कि उनकी दोस्त ने कितने लड़कों को गले लगाया है. दूसरी इस सबका विडियो बना रही थी. ये सारा कार्यक्रम करीब छह-सात मिनट तक चला. फिर इसकी खबर मिली मॉल वालों को. वो फौरन वहां पहुंचे. उन्होंने लड़की को वहां से भगाया. और लड़कों को भी भगा दिया.
लाइन लगाकर खड़े ज्यादातर लड़के मुस्लिम थे. सिर पर वो सफेद गोल टोपी थी.
लाइन लगाकर खड़े ज्यादातर लड़के मुस्लिम थे. सिर पर वो सफेद गोल टोपी थी.

लड़की कौन थी, उसका नाम क्या था, ये अभी पहेली है. किसी को कुछ नहीं मालूम. बस इसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है. कुछ कह रहे हैं कि मुरादाबाद की नहीं थी. बाहर से आई थी. अपनी सहेलियों के साथ. शहर में इसकी खूब बातें हुईं. बीजेपी के एक पार्षद हैं. वो नाराज हुए. बोले, ये सही नहीं हुआ. संस्कार, संस्कृति. इन सबकी दुहाई दी. साथ में ये भी कहा कि अगर कोई हादसा हो जाता, तो विपक्ष के लोग बीजेपी को कोसते. क्योंकि राज्य में योगी सरकार है. उन्होंने कहा है कि इस बार हो गया, तो हो गया. लेकिन आगे से नहीं होना चाहिए.
हमें तो विडियो में सब मुस्कुराते दिखे. अच्छे से. गले मिलते. माहौल नहीं है हमारे यहां. वरना लड़के-लड़कियों गले तो मिलते ही हैं. और बिना किसी बदतमीजी के सहजता से गले लगते हैं.


ये भी पढ़ें: 
ये क्या लोचा है कि भूख हड़ताल कर रहे सत्येंद्र जैन का वजन घटने की बजाय बढ़ गया! 

क्या है मिस ट्रैवेल सर्विस, जिसमें आपके विदेश घूमने का खर्च कोई और उठाता है?

ये राम वाली डीपी मुसलमानों की साजिश है!

इस महिला के पति के गाने बॉलीवुड में लिए गए, बेटी भी हीरोइन है बावजूद इसके मां की ये हालत है

सहवाग ने जिन्हें सुपरवुमन बताया था, उन दादी की कहानी बहुत दुख भरी है

कौन है ये वन मैन बैंड, जो पांच बाजे एक साथ बजाता है?

न सलमान से मिलना, न ये फेम...डांसर अंकल का असली सपना तो अब पूरा हुआ है

'चाय पी लो!' वाली आंटी को वो काम मिल गया है जो कभी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे

प्रियंका चोपड़ा को इस्लाम पर ज्ञान देकर ये आदमी भारी भूल कर गया



पड़ताल: क्या सरकार सबको मुफ्त सोलर पैनल बांट रही है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement