
डब्बू अंकल गोविंदा के आगे नतमस्तक हो गए.
गोविंदा से संजीव श्रीवास्तव की मीटिंग हुई मुंबई में. अब मुंबई तो बहुत बड़ा है तो मुंबई में कहां. तो ये मीटिंग हुई है डांस दीवाने के सेट पर. माने डांसर अंकल एक डांस शो में अपने डांस आइडल से मिले हैं. गोविंदा इस एपिसोड में गेस्ट बनकर आए थे. वहां डांसर अंकल भी पहुंच गए और अपने आइडल को उन्होंने देखा तो उनकी खुशी देखने लायक थी. वो घुटनों पर आ गए और खुद को गोविंदा का सबसे बड़ा फैन बताया. इसके बाद लगे ठुमके. फिर बजा - मैं से मीना से ना साकी से... और डब्बू अंकल गोविंदा के साथ जमके नाचे. शो में माधुरी दीक्षित भी थीं सो वो भी डब्बू अंकल का साथ देती दिखीं. देखें -

गोविंदा के साथ नाचते अंकल.
और फोटोज देखें-

माधुरी दीक्षित भी साथ देने आ गईं.

शो के जजों के साथ.
गोविंदा ने की थी तारीफ
गोविंदा ने कुछ दिन पहले डब्बू अंकल की तारीफ भी की थी. कहा था - मैंने हाल ही में उनका विडियो देखा है. मैंने देखा कि कितने मन से नाच रहे हैं और ये मुझे बहुत अच्छा लगा. अपने भारी वजन के बावजूद वो इस डांस को एंजॉय कर रहे हैं, ये शानदार है. ये मेरी ही फिल्म ‘खुदगर्ज़’ का गाना है. इसे वैष्णो देवी में सिर्फ नौ घंटे में शूट किया गया था. उन्होंने जिस तरह से मेरे स्टेप्स कॉपी किए हैं, वो कमाल है. वो अपने डांस में बिलकुल मग्न हैं. आधा दर्जन से ज़्यादा ऐक्टर्स ने मेरे स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश की है, लेकिन जैसा इन भाई साहब ने किया है वैसा कोई और नहीं कर पाया. वो बिल्कुल मजे में नाच रहे हैं. और अब उनकी मुलाकात भी हो गई.
ये भी पढ़ें :
अपने गाने पर संजीव को डांस करते देख गोविंदा ने बहुत मजे की बात कही
हफ़्ते भर पहले वायरल हुए डांसिंग अंकल सलमान खान के साथ नाच रहे हैं
पड़ताल: लॉन्च करके तुरंत हटाया गया पतंजलि किंभो ऐप स्वदेशी है या विदेशी?
आमिर खान को ‘रिश्तों के ठेकेदार’ बताएंगे कि बाप बेटी के साथ कैसे खेले?























